लक्सर।
कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने भाजपा सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बिल पास किए जाने के विरोध में मंगलवार को तहसील मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताआें द्वारा तहसील मुख्यालय पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोग लामबंद है और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करने की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होने कहा कि जबकि भाजपा के कुछ नेता अभी भी उत्तराखंड की सभी सीटों पर जीत का दावा कर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। डबल इंजन की भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरा नही उतर रही है। हरीश रावत सरकार में जिन 12 पेंशनो को लागू किया था उन्हें भाजपा सरकार ने घटाकर केवल चार पेंशनो को शेष छोड$ा है। जबकि अन्य पेंशन को बंद कर दिया है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आएगी। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए काम किया है। जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार बस कुछ उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है।
इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण इस देश का प्रत्येक व्यक्ति परेशान है, महंगाई चरम पर है बेरोजगारी लगातार बढ$ रही है। केंद्र की सरकार ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। जिसको लेकर देश की जनता में भारी आक्रोश है। उन्होने कहा कि 2२४ में देश की जनता मोदी सरकार को जवाब देगी और देश व प्रदेश की बागडोर कांग्रेस के हाथों में देगी। जिससे देश का विकास हो सके। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलबीर चौधरी उर्फ बिट्टू ने कहा कि कि आज पूरे देश का किसान इस काले कानून के विरोध में सड$को पर है। उन्होंने ने कहा कि किसानों पर हो रहा कुठाराघात अंग्रेजों के जमाने की याद दिला रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्यवीर सिंह, संजय सैनी एडवोकेट, अरुण चौधरी, अनुज सैनी, संजय वर्मा, मास्टर नकलीराम, यूडी शर्मा, रतेंद्र तिवारी, जगमेंर सिंह, बालेश्वर सिंह, कमला कश्यप, वेद प्रकाश,सत्यवीर गुर्जर, केपी तोमर, कुलबीर चौधरी, संजीव लोचन उर्फ गुड्डू, रणवीर प्रधान, गीता शर्मा,अनुज, प्रदीप कुमार, नदीम, डा. चरण सिंह चौधरी भुरनी, शेखर चौधरी, रामेश्वर यादव आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पूर्व लक्सर में यूथ कांग्रेस कार्यालय पर पंकज, जोनी, काका, मोनू, अंकित, अजीत, मोहित आदि दर्जनों कार्यकर्ताआें ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत का जोरदार स्वागत किया।